FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योर्तिमठ पहुंच कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

गोपेश्वर/थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योर्तिमठ पहुंच कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और एवलांच की चपेट में आए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। प्रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।


मुख्यमंत्री ने बताया कि 55 में से 47 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 8 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको जोशीमठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। सीएम ने घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। सीएम ने आर्मी हास्पिटल में उपचारधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित दिया की खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कल 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहां पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे,जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। वहां पर कुल 55 मजदूरों को आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 47 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 4 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है।जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आयीं हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से पूरी मदद मिल रही है। डीएम ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की। बताया कि एनडीआरएफ का 28 सदस्यीय दल भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती सहित तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे। देर सायं जिलाधिकारी ने बताया की अभी भी 5 मजदूर लापता हैं।50 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया है, जिनमें से 24 मजदूरों को हैली के माध्यम से ज्योर्तिमठ लाया गया हैं। जहां पर आर्मी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी मजदूरों का इलाज आर्मी के चिकित्सालय बद्रीनाथ में चल रहा है। बताया कि एक गंभीर अशोक पुत्र जीवन राम बेरीनाग पिथौरागढ़ को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया हैं।

Share This News