berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्राम वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर ग्राम वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवियों ने भट्टी गांव में अवस्थित नौलों की साफ-सफाई कर जल- संरक्षण के प्रति ग्रामवासियों को जागरूक किया तथा जल-जनित बीमारियों के बारे में चर्चा कर उन्हें आगाह किया।

इसके उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र में रिसोर्स पर्सन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग की डा. मनीषा सामन्त रहीं। उन्होंने वयस्क अवस्था में होने वाले हार्मोनल चैंजेस के विषय में विस्तार से चर्चा कर स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने हेल्थ हाइजीन पर व्यापक व्याख्यान दिया। सत्र के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछकर अपने समस्याओं का निराकरण किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने रिसोर्स पर्सन डॉ. मनीषा सामंत को धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव ने स्वयंसेवियों के द्वारा किये गए कार्य की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वयंसेवी गौरव, मानसी, सचिन, वैभवी समेत महाविद्यालय के नरेश चंद, मनोज परिहार, मनोज कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।

Share This News