FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पिथौरागढ पहुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्पा वर्षा के साथ वह देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। उन्होंने आत्मीयता के साथ लोगों का अभिभादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो के दौरान टकाना में सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने कुमाऊंनी टोपी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में कुमाऊंनी परिधान पहने महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे।

Share This News