बेरीनाग पहुंचने पर भारतीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा का स्वागत
बेरीनाग पहुंचने पर भारतीय महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा का स्वागत
—-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने के बाद श्वेता वर्मा का पहली बार बेरीनाग पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। जवाहर चौक में श्वेता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। श्वेता वर्मा मूल रूप से बेरीनाग विकास खंड की सिमायल गांव की रहने वाली है वर्तमान में थल कस्बे में अपने परिवार के साथ रहती हैं। दर्जा राज्य मंत्री फकीर राम टम्टा ने कहा श्वेता ने आज हमारे क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सरकार के द्वारा श्वेता को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा की श्वेता यहां की बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होने यहां की बेटियों से खेल के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा ने कहा श्वेता ने खेल के संनसाधन नही होने के बाद भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी। सरकार को स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट और नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने श्वेता को शाल ऊडाकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्वेता वर्मा ने कहा कि पहाड़ो में खेल की प्रतिभा छुपी हुई है। खेल सुविधा नही मिलने के कारण आगे नही बड पाती है। खेल को अनिवार्य विषय करते हुए खेल सुविधाओं को बढाना चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, नगर मंडल दीपक धानिक, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, धीरज जोशी, राजन बिष्ट, ग्राम प्रधान पंकज वर्मा, गोविंद वर्मा, दीक्षा कार्की, प्रिया डसीला, अर्चना पंत, निशा पंत आदि मौजूद थे।


