FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढराज्य

सी0एस0सी0 के माध्यम से कराया जाए श्रमिकों के पंजीकरण:दीपक कुमार

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ जिला श्रम प्रर्वतन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत जिले में संचालित श्रम सुविधा केन्द्र पर लग रही श्रमिकों की भीड़ की समस्यां के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार विकासखंड वार रोस्टर तैयार कर श्रमिकों के पंजीकरण हेतु कैंप लगाये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को विकासखंड विण, मूनाकोट एवं गंगोलीहाट के सीएससी केन्द्रों में बुधवार एवं बृहस्पतिवार को विकासखंड मुनस्यारी एवं धारचूला तथा शुक्रवार व शनिवार को विकासखंड कनालीछीना, डीडीहाट एवं बेरीनाग में श्रमिक पंजीकरण से संबंधित कार्यों का संपादन देवभूमि जनसेवा केन्द्र (सी0एस0सी0) के माध्यम से कराया जायेगा। जिस हेतु जिले के आठों विकासखंडों के 44 जनसेवा केन्द्रों को श्रमिक पंजीकरण किये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। उन्हेांने अवगत कराया कि श्रम आयुक्त उत्तराखंड के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनसेवा केन्द्र (सी0एस0सी0) हेतु पंजीकरण शुल्क रू0 (150) प्रति श्रमिक निर्धारित किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि प्रत्येक सी0एस0सी0 को पंजीकरण शुल्क का चार्ट अपने केन्द्र एवं प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ठ रूप से प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है जिसका समय समय पर निरीक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अतिरिक्त व अवैध वसूली किये जाने पर वह उनके दूरभाष संख्या 9045053059 पर अवगत करा सकते है।

Share This News