डम्पिंग जोन के विरोध में ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन नगर का कूड़ा गांव में नहीं के लगे नारे ।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। बेरीनाग नगरपालिका का कूड़ा डम्पिंग जोन बेरीनाग उडियारी बैंड मोटर मार्ग में कांडे की जमीन पर बनाये जाने पर कांडे किरौली चौकोडी क्षेत्र के ग्रामीण भडक गये और ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और नगरपालिका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।एसडीएम के माध्यम डीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि बिना स्थानीय ग्रामीणों की सहमति के डम्पिंग जोन प्रस्तावित कर दिया है ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर डम्पिंग जोन बनाया जा रहा है उसके पास में एक दर्जन गांवों का पेयजल स्त्रोत होने के साथ ही मंदिर और पर्यटक स्थल कालीताल भी है और 200मीटर दूरी पर ग्रामीण निवास करते हैं ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हालत में डम्पिंग जोन बनाने दिया जायेगा। यदि जबरन डम्पिंग जोन बनाया जायेगा तो एक दर्जन गांवों के ग्रामीण सडकों पर उतर कर आंदोलन करेगे।किसी भी हालत में डम्पिंग जोन नहीं बनने दिया जायेगा।जिला पंचायत सदस्य ललित कार्की ने जंगल के बीच में नियमों का ताक में रखकर डम्पिंग जोन बनाया जा रहा है जिससे किसी हालत में बनने नहीं दिया जायेगा ।ग्राम प्रधान गराउ दीप पंत और ग्रामीणों कांडे मनीषा देवी ने बताया कि प्राक्रतिक पेयजल स्त्रोत और ग्रामीणों का गौचर और मंदिर के पास नगरपालिका बेरीनाग का डम्पिंग जोन प्रशासन के द्वारा बनाया जा रहा है जिससे किसी भी हालत में नहीं बनने दिया जायेगा। यदि शीघ्र डम्पिंग जोन का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों के द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आन्दोलन किया जायेगा। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य ललित कार्की, ग्राम प्रधान कांडे मनीषा देवी, ग्राम गराउ दीप पंत, ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी, ग्राम प्रधान जगथली सुरेंद्र कुमार ग्राम प्रधान बैठोली पवन कुमार, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह नेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, भूपी कार्की, राजन राम, सुंदर महरा,राजेंद्र महरा, कमलेश महरा,दीपक महरा, हेम उप्रेती, हिमांशु महरा, त्रिलोक महरा, बलवंत सिंह, रवीन्द्र सिंह, चेतन सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

