berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

खस्ताहाल हुआ देवीनगर शाहगराऊं जाख मोटर मार्ग निर्माणदायी कम्पनी को दिया नोटिस।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता

बेरीनाग ।नगर से तीन किलोमीटर दूर देवीनगर से शाहगराऊं जाखरावत 7 किलोमीटर मोटर मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मै. राजा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. गाजियाबाद के द्वारा इस मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन निर्माण करने के बाद कम्पनी ने इस सड़क की देखरेख और मुंह मोड़ दिया। निर्माण के दौरान भी सड़क में घटिया डामरीकरण को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

लेकिन कम्पनी की मनमानी का खामियाजा क्षेत्र के लोगों उठाना पड़ रहा है यह सडक अब पूरी तरह से गड्डायुक्त सड़क बन गई है सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पंत और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपी कार्की ने बताया की इस सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर स्थानीय विभागीय अधिकारियों से लेकर सरकार के जनप्रतिनिधियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप में अवगत करा दिया गया है यदि सड़क को शीघ्र ठीक नहीं किया जाता कभी बड़ा हादसा हो सकता है ओर सडक को ठीक करने की मांग को भविष्य में धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने की चेतावनी दी है वही सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई के द्वारा गाजियाबाद की इस निर्माणदायी एजेंसी को नोटिस देकर 10दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए हैं ठीक नहीं करने पर कम्पनी का अनुबंध समाप्त कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Share This News