berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  पिथौरागढ़ में रोवर्स-रेंजर्स इकाई के तत्वावधान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का विषय 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित था। प्रतियोगिता में ममता मेहरा बी. ए. तृतीय सेम. ने प्रथम, मनीषा महर बी.ए. प्रथम सेम. ने द्वितीय, अर्चिता चन्याल बी. ए. प्रथम सेम. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. तनूजा टम्टा, डॉ. सन्तोषी तथा डॉ. कल्पना ने सराहनीय भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने में निरंतर प्रयत्नशील रहने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में रोवर्स-रेंजर इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सहयोगियों तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. गरिमा देव, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. रश्मि समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News