राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “दीक्षारंभ कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
मुनस्यारी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति के दिशा निर्देशों के क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “दीक्षारंभ कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया । कार्यशाला में अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉo राहुल पाण्डेय ने प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा, परिणाम, और डिग्री के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। इस मौके में अध्ययन केंद्र की सह समन्वयक डॉo पुष्पा कालाकोटी द्वारा नई शिक्षा नीति, पुस्तकों की प्राप्ति, सत्रीयकार्य और विश्विद्यालय द्वारा संचालित नए पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित अंतिम व्यक्ति तक नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। इस कार्यशाला में अध्ययन शाखा के परामर्शगण चंद्र प्रकाश आर्या, डॉo रिफाकत अली, अमित कुमार टम्टा, निधी मारौठिया, डॉo उदयभान, डॉo रितु, डॉo प्रशांत जोशी, डॉ राजेंद्र सिंह, प्रेमा पाण्डेय, डॉo दिनेश चंद्र पाण्डेय, डॉo चेतन चंद जोशी, हेम चंद्र द्विवेदी,एवं कर्मचारीगण तथा शिक्षार्थियों में दीपक सिंह, भास्करानंद, अजय रावत आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

