FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथरालीराज्य

जिलाधिकारी गौरव कुमार से आपदा पीड़ितों को राहत राशि दिए जाने एवं चेपड़ो गांव एवं बाजार की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की मांग की।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। आपदाग्रस्त थराली के चेपड़ो गांव के आपदा पीड़ितों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से आपदा पीड़ितों को राहत राशि दिए जाने एवं चेपड़ो गांव एवं बाजार की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की मांग की हैं।
देवाल एवं वांण जातें हुए जिलाधिकारी चमोली के काफिले को चेपड़ो में आपदा पीड़ितों को ने रोक कर उन्हें आपदाग्रस्त चेपड़ो का स्थलीय निरीक्षण करवाते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया हैं कि 22 अगस्त को घटित दैवी आपदा के कारण चेपड़ो बाजार को भारी नुकसान पहुंचा हैं।इस दौरान पूरा चेपड़ो बाजार लगभग नष्ट हो गया हैं, किंतु आज तक पीड़ितों को सहायता राशि का आवंटन नही किया गया हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से आपदा पीड़ितों को सहायता राशि का वितरण किए जाने एवं चेपड़ो गांव एवं बाजार की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की मांग की हैं।जिस पर जिलाधिकारी ने पीड़ितों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर थराली के जेष्ठ प्रमुख नवनीत रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, पृथ्वी सिंह रावत,शंभू प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, रमेश चंद्र, महिपाल सिंह, संतोष,जसपाल,कुंदन सिंह आदि ने जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए ज्ञापन सौंपे।

Share This News