राजस्थान के अलवर में पत्रकार बंधुओं का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

जयपुर, राजस्थान, (हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा ) राजस्थान राज्य के अलवर जिला मुख्यालय शहर अलवर के होटल स्वरूप विलास पैलेस में रविवार 29 अक्टूबर 2023 को पत्रकार बंधुओ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम पूर्वक होने की खबर है।
हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना झुंझुनूं राजस्थान अलवर जिले के रैणी उपखंड अंतर्गत माचाड़ी गांव वाशी जिन नागपाल शर्मा को हमारे अखबार का अलवर जिला और संभाग पत्रकार बनाना चाहते हैं उन हमारे संवाद सहयोगी पत्रकार नागपाल शर्मा के व्हाट्स एप प्रेस नोट खबर मुताबिक श्रमजीवी पत्रकार संघ की अलवर शाखा की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 29 अक्टूबर 2023 को दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलवर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि संघ की ओर से गत 05-06 वर्षों से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 29 अक्टूबर 2023 को होटल स्वरूप विलास पैलेस में वरिष्ठ पत्रकार हरप्रकाश मुंजाल और विश्वनाथ खींची के आतिथ्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पत्रकार बंधुओ ने हार्दिक सौहार्दपूर्ण और खुशहाली से दीपावली मनाए जाने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा,घनश्याम जादौन,सतीश शर्मा, नागपाल शर्मा,सीताराम अग्रवाल,स्वदेश कपिल,श्याम सोमवंशी, हरपाल सिंह,राजेश शर्मा, महेश चौहान,हेमंत शर्मा, राजकुमार अरोड़ा,कौशल शर्मा,रामजस चौधरी, युवराज,रुपेश शर्मा,पवन छाबड़ा,राज अग्रवाल, चिमन राठौर,गोविंद नंदा, हरीश सैनी,नसरू खान, मनोज कुमार,रमेश बंजारा सहित शहर के मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

