FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

बैंक कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगने से पांच दिनों से बैंक के कामकाज ठप लोग परेशान।

एनएचएल नेटवर्क के लिए कुन्दन मेहता की रिर्पोट।

गणाई गंगोली। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा  पिछले शनिवार से बन्द है जिस कारण लोग परेशान हैं। ज्ञात हो कि गणाई गंगोली क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक में पिथौरागढ़ बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों के लगभग 150गांवो के लोगों के खाते हैं ढनौलासेरा बाजड सेराघाट भैसियाछाना कनारीछीना तरमोली नाली कुनजकिमौला खिरमांडे बनकोट बासपटान ग्वाल आदि गांवों से लोग सुबह पैदल चलकर लोग बैंक पहुंचते हैं पर बैंक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण बैक शनिवार से बंद है । बारातों का महिना आने बाला है लोगो को शादियां आदि के लिए खरीददारी करनी है पर बैंक बन्द है जिस कारण लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी ने बताया कि लोग दूर-दूर से पैदल चलकर आ रहे हैं लेकिन बैंक बन्द होंने से परेशान हो रहे हैं। बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपद के लगे गांव का पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है । क्षेत्र वासियों ने स्टाफ की व्यवस्था करने की मांग की है
आज भाजपा ब्लाक अध्यक्ष जगदीश मेहता और विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद ने दूर दूर से आए सैकड़ों लोगों से बैंक के बाहर संपर्क किया और लोगों ने बताया लगातार चार दिन से बैंक में आ रहे हैं बैंक में कार्य नहीं होने से रोज वापस जा रहे हैं घर में सादी है बच्चों के एडमिशन करने हैं घर का सामान ले जाना है व्यापारियों ने बताया हल्द्वानी रुपए भेजने में रुपए पकड़े जा रहे हैं बैंक से रुपए ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं सामान नहीं आ पा रहा है भाजपा ब्लाक अध्यक्ष जगदीश मेहता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद, छेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय,हरीश डसीला, दीपक मेहरा, हेमा देवी, शांति देवी, बिमला मेहता, कविता जोशी आदि सैकड़ों लोगों ने बैंक के बाहर धरना दिया और लोगों ने उप जिलाधिकारी के तानाशाही रवैया के खिलाफ नारे बाजी की तहसील प्रशासन, बैंक,के खिलाफ नारे बाजी की और कहा चुनाव का मतलब लोगों को परेशान करना हुआ

Share This News