FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

नगर पंचायत थराली के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सतप्रतिश मतदान में प्रतिभाग करने की शपथ मतदाताओं को दिलाई।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। नगर पंचायत थराली के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सतप्रतिश मतदान में प्रतिभाग करने की शपथ मतदाताओं को दिलाई।
बुधवार को नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल के नेतृत्व में सबसे पहले राणीबगड़ स्थिति तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं,अर्जीनिवेशो एवं अन्य मतदाताओं को सतप्रतिश मतदान में हिस्सेदारी करने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर अधिवक्ता जय सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, जगदंबा प्रसाद थपलियाल, ललित मिश्रा, देवेंद्र सिंह नेगी,अर्जीनिवेश महिपाल नेगी, हरपाल फर्स्वाण, महिपाल राम आदि ने प्रतिभाग किया। इसके बाद थराली के मुख्य बाजार में सतप्रतिश मतदान की नागरिकों को शपथ दिलाई गई इस मौके पर नगर पंचायत के राकेश आर्य, महेश प्रकाश, रजनी उनियाल, देवेश्वरी देवी आदि ने मतदान करने की शपथ दिलाई।ईओ टंकार कौशल ने बताया कि अधिकाधिक मतदान के लिए नगर पंचायत थराली आगे भी इसी तरह मतदान करने की शपथ दिलाने के लिए जन-जागरूकता करता रहेगा।

Share This News