पूर्व सीएम के करीबी नेता के घर ईडी की छापेमारी जारी।,

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। पूर्व सीएम के करीबी माने जाने वाले एक कांग्रेस नेता के घर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। ये छापेमारी उत्तराखंड के देहरादून स्थित चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के ठिकानों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह चार बजे ही ईडी की 18 गाड़ियां राजीव जैन के घर के बाहर पहुंच गई थी। राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। इन 18 गाड़ियों के काफिले से ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। आज सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम राजीव जैन के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। कई दस्तावेज अब तक ईडी ने बरामद कर लिए हैं। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस छापेमारी के बारे में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

