berinagFEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhand

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। शहीद स्मारक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों और भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के देश के प्रति अप्रतिम योगदान, उनकी दूरदर्शी नीतियों, प्रखर राष्ट्रवाद और उत्कृष्ट काव्य शैली को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और उनके विचार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणापुंज हैं।

​इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मदन राम , लक्ष्मण सिंह डांगी, पुष्कर सिंह धामी, सह जिला कार्यवाह सुरेश डसीला , गणेश , मंडल महामंत्री किरन मियान, गणेश उपाध्याय , इन्द्र धानिक , विमलेश पंत , नगर पालिका बेरीनाग के नामित सभासद राजेंद्र पाठक, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट तथा निखिल पंत सहित समस्तज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News