FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में शेखावाटी का कथित पहला गौ वैदिक संत समागम होगा 20 से 28 सितंबर तक

राजस्थान अंतर्गत सीकर शहर में शेखावाटी का कथित पहला गौ वैदिक संत समागम होगा 20 से 28 सितंबर तक
*श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ व गौ कृपा कथा से होगा शुभारंभ*
*हवन में गौमाता के घृत यानी घी की बताई जायेगी महिमा*
*28 सितंबर 2023 को श्री लक्ष्मी गो पुष्टि महायघ की होगी पूर्णाहूति और होगा भंडारा *

जयपुर, राजस्थान,  हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा

राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीकर जिला और सीकर संभाग मुख्यालय शहर सीकर में आगामी 20 सितंबर से 28 सितंबर 2023 तक शेखावाटी का कथित प्रथम यानी पहला गौ वैदिक संत समागम होगा ऐसी खबर है। सीकर शहर के सेलिब्रेटेड लोकप्रिय सहयोगी वृत्ति धारक समाजसेवक विद्वान युवा वरिष्ठ वकील महोदय हनुमान सिंह पालवास ने व्हाट्स एप प्रेस नोट प्रेषण करके बताया कि अखिल वल्लभ
भारतवर्ष राष्ट्र में सर्व जन हार्दिक भाईचारे ,प्रकृति एवम प्राणी मात्र के कल्याण तथा गौमाता की महिमा व सेवा समपर्ण के लिये शेखावाटी में कथित पहली बार गौ वैदिक संत समागम का आयोजन किया जाएगा। संत समागम में देशभर के संत शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री करणी गोपाल गौ धाम पालवास के पीठाधीश्वर श्रद्धेय चन्द्रमादास महाराज ने दी। संत चन्द्रमादास ने बताया कि बउधाम के संत शिरोमणी रतिनाथ महाराज व रामजी बापू की पुण्य स्मृति में शेखावाटी में पहली बार श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ का आयोजन 20 सितम्बर 2023 से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गौ पुष्टि महायज्ञ के तहत 20 सितम्बर को सुबह सवा 8 बजे दस विधि स्नान व सवा नौ बजे जैन भवन, सीकर से यज्ञ स्थल रामलीला मैदान तक विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। दोपहर सवा दो बजे गौदान गणपति पूजन आचार्य चरण नांदी मुख श्राद्व तथा सवा 3 बजे यज्ञ मण्डप प्रवेश व देव स्थापना होगी। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ में रैवासा के पीठाधीश्वर अग्रदेवाचार्य राघवाचार्य महाराज,श्रीाराम मंदिर अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेवगिरी महाराज, गौ चेतना यात्रा प्रमुख गोपालानंद सरस्वती महाराज, अयोध्या के श्री जगतगुरू रामदिनेशाचार्य महाराज, निर्वाणीअनी अखाड़ा के महासचिव महंत गौरीशंकर दास महाराज, ऋषिकेष के महामण्डलेश्वर ईश्वरदास महाराज, अहमदाबाद के महामंडलेश्वर अखिलेश्वरदास महाराज, वृंदावन के श्रवणानंद सरस्वती, सुरत के महामंडलेष्वर धर्मदास महाराज व अंतरराष्टीय राम कथावाचक चिन्मयानंद बापु व बावलिया बाबा के अनन्य भक्त प्रकाश महाराज का सानिध्य मिलेगा।
*अग्नि स्थापना व गौ कृपा कथा महोत्सव*
श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ के संहसंयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि 21 सितम्बर को सुबह सवा नौ बजे अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापना व पूज्या साध्वी कपिला गौपाल सरस्वती दीदी द्वारा गौ कृपा कथा शुरू की जायेगी। गौ कथा 21 सितम्बर से 25 सितम्बर तक दोपहर सवा 2 बजे से शाम सवा पांच बजे होगी। पालवास ने बताया कि प्रतिदिन श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम 3 बजे से 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि हवन में पहली बार गौ माता के दूध से तैयार घी को ही काम में लिया जायेगा और आमजन को हवन में गौ माता के घी की महिमा भी बताई जायेगी।
*संत सम्मेलन व भजन रस वर्षा*
आयोजन समिति के संयोजक शंकर भारती ने बताया कि श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ में 26 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से टोंक निवाई के संत पूज्य भजन सम्राट प्रकाशदास महाराज की ओर से भजन रस वर्षा व भजन संध्या होगी। 27 सितम्बर को देशभर के संतों का वैदिक गौ संत सम्मेलन दोपहर सवा 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक तथा रात सवा 8 बजे से शेखावाटी के सुप्रसिद्ध संतों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। 28 सितम्बर को श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ की दोपहर सवा 12 बजे पूर्णाहूति व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शशि बहड़, पुरूषोतम पांडे, मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया, रामसिंह पिपराली, कोषाध्यक्ष रतनलाल शर्मा, रामकिषन चौबदार, सह संयोजक राजेन्द्र खण्डेलवाल व राजकुमार पारीक मौजूद रहे।
* यज्ञमंडपो की तैयारीयो को दिया जा रहा है अंतिम रूप , होगा हवन कुंड का निर्माणकार्य शुरू*
20 सितंबर 2023 से रामलीला मैदान सीकर में शुरू होने जा रहे श्री लक्ष्मी गोपुस्टि महायज्ञ की यज्ञशाला व चार अन्य मंडपों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है 61×61 फुट की पांच मंजिल की यज्ञशाला का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है जिसमें 56×56 फीट पर हवन कुंड बनेंगे बाकी परिक्रमा मार्ग रहेगा यह यज्ञशाला पांच मंजिल की तैयार होगी ऐसे ही साथ में चार यज्ञ मंडप 21×21 फीट के तैयार हो रहे हैं जो दो मंजिलें होंगे जिसमे प्रथम में अखंड रामायण का पाठ चलेगा,द्वितीय में 11000 (ग्यारह हजार)रुद्राक्ष की नित्य पूजा एवम सवालक्ष्य महामृत्युंजय के जाप विद्वान पंडितो द्वारा किए जाएंगे, तृतीय में अखंड हरी कीर्तन चलता रहेगा एवं चतुर्थ मंडप में जीवंत गौ माता को रखा जाएगा जिसकी प्रति दिवस पूजा अर्चना व आरती होगी।। यज्ञ मंडपों का निर्माण नागौर व डीडवाना से आए दर्जन भर कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, निर्माण कार्य में बल्ली, बॉसपट्टी,पोर बॉस, चटाई (सरकी), सरकंडे, सुतली, पानी का मुंजा(कूंचा), आदि सामान काम में लिए जा रहे हैं। अधिकतर कच्चे कार्य को यह कारीगर पहले ही तैयार करके यहां आते हैं। इस निर्माण कार्य में इन्हें लगभग 15 दिवस का समय लगता है। यज्ञशाला व मंडपो का निर्माण 1 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। जो लगभग अब अंतिम चरण में है।
महंत चंद्रमादास महाराज ने बताया कि 22 अगस्त को हनुमत ध्वजयात्रा के साथ ही रामलीला मैदान में भूमिपूजन, हनुमत ध्वज स्थापना व नित्ययज्ञशाला प्रारम्भ हो गई थी जिसमे प्रतिदिवस प्रातः हवन,रुद्राभिषेक, पूजाअर्चना,सायं 7,15 बजे सामुहिक महाआरती होती है। पूरे दिवस हरिकीर्तन चलते रहते हैं। यज्ञशाला का निर्माणकार्य पूर्ण होने पर प्रत्येक मंडप को देसी गाय के गोबर में चिकनी मिट्टी मिलाकर फर्स डाला जाएगा व चारो ओर लेप किया जायेगा तथा शुद्धिकरण कर यज्ञशाला में हवन कुंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।।
महायज्ञ जनकल्याण, प्रकृति संरक्षण एवं गोसेवार्थ किया जा रहा है इसमें बाजार से प्राप्त घृत का प्रयोग ना कर केवल गौशालाओं से प्राप्त शुद्ध गाय के घृत का ही प्रयोग किया जाएगा ।।
जैसे गोमाता अपना दूध देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती ,उससे प्राप्त होने वाली प्रत्येक वस्तु प्राणी मात्र के कल्याण में काम आती है वह जीवनपर्यंत निस्वार्थभाव से प्राणी मात्र का कल्याण करती है इसीलिए वह अखिल मानवता अखिल जगत माता कहलाती है। वैसे ही इस यज्ञ का उद्देश्य भी अखिल मानवता सर्व जन हार्दिक भाईचारा प्राणी मात्र के कल्याण के लिए किया जा रहा है।

Share This News