सभी को तत्परता से अपने कार्य को पूर्ण करने में जुट जाना चाहिए :- मीना गंगोला

एनएचएल नेटवर्क।
राजस्थान / कुम्हेर । कुम्हेर, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कुम्हेर शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक गायत्री कॉलोनी स्थित प्रोफेसर भूदेव के आवास पर उत्तराखंड प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक व डीग कुम्हेर विधानसभा प्रभारी मीना गंगोला के आथित्य मे आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगोला ने कहां यदि आपके कार्य में शिथिलता है तो जाहिर होता है कि आपका समर्पण पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक नहीं है, समय कम है अतः आप सभी को तत्परता से अपने कार्य को पूर्ण करने में जुट जाना चाहिए । इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी भगवान सिंह कटारिया, शक्ति केंद्र संयोजक मोनू सोनी, कपिल देव शर्मा, विस्तारक मुकेश शर्मा, भूदेव शर्मा, मुक्की पंजाबी, बूटा सिंह, हर्ष सोलंकी, राजू शर्मा, राकेश गोस्वामी, नेता सैनी, महावीर सिंह, कुलदीप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

