गौशाला में लगी आग,अधजला शव मिलने से हड़कंप।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।
थल तहसील के चौसाला गांव में गोविंद राम पुत्र बहादुर राम के गौशाला में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई. घर से पचास मीटर दूर बनी गौशाला में अंदर घास और लकड़ी रखी थी.सुबह गौशाला के जलने की भनक लगने के बाद गोविंद राम ने भीतर जाकर देखा तो उसे वहां अधजला शव मिलने से उसके होश उड़ गए.थल थाने को सूचना देने के बाद आज साढ़े ग्यारह बजे थल थाने के थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे.फॉरेनसिक टीम पिथौरागढ़ को सूचित किया गया. फॉरेनसिक टीम साढ़े तीन बजे पहुंची.साढ़े चार बजे गांव के ही नारायण राम पुत्र रामलाल दास मौके पर पहुंचा उसने थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे को बताया कि कल शाम से उसका छोटा भाई केशर राम घर से लापता चल रहा था.उसके बड़े भाई की शिनाख्त पर यह बुरी तरह से जल चुकी उसके छोटे भाई 38 वर्षीय केशर राम के रूप में हो चुकी है.जो दास का काम करता था.देर रात घर लौटने में देर होने के कारण वह ठण्ड से बचने के लिए रात गुजारने के लिए इस गौशाला के अंदर ही सो गया.अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी भयानक थी कि मृतक केशर राम का शव जलकर छोटे लोथड़े के रूप में ही रह गया हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

