berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पूर्व प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।नौगांव ईग्यारपाली के कालेटी ग्राम पंचायत के पूर्व में प्रधान रहे पूर्व सैनिक भूपाल सिंह कार्की उर्फ खंडपीठ उम्र 58 का बिमारी के कारण हल्द्वानी में निधन हो गया था। शनिवार को रामगंगा नदी तट पर अंतेष्ठी की गई। भूपाल सिंह कार्की सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद
पिछले ढाई दशक से कालेटी सहित नौगांव ईग्यारपाली क्षेत्र भाजपा के मजबूत स्तंभ रूप में जाने जाते थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल चुफाल के बहुत करीबी थे। भाजपा के सैनिक मोर्चा के ब्लाक और जिलध्यक्ष पद और किसान मोर्चा के विभिन्न दायित्वों में रहे। कालेटी गांव में तीन बार ग्राम प्रधान और पंचायती चुनाव 2025में बहू इंजीनियर मनीषा कार्की निर्विरोध प्रधान चुनी गई है। खंडपीठ के निधन की सूचना मिलते ही नौगांव ईग्यारपाली में
में शोक की लहर फैल गई।रामगंगा तट पर पुत्र अर्जुन कार्की ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन मेहता, पूर्व प्रधान चंचल सिंह, विनय रावत,भूपी कार्की, खड़क सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंदन बथियाल, धीरज बिष्ट, होशियार सिंह मियांन, प्रदीप महरा, हरीश चुफाल, हरीश कोंरगा,सोनू सत्याल, ज्ञान सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरधर सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। उधर भाजपा नेताओं ने भूपाल सिंह कार्की के निधन पर शोक जताया।

Share This News