चेतक क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का पूर्व विधायक ने रिबन काट कर क्रिकेट टूनामेन्ट का उदघाटन किया।

एनएचएल नेटवर्क।
गणाई गंगोली के बनकोट जीआईसी खेल मैदान में चेतक क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का पूर्व विधायक मीना गंगोला ने रिबन काट कर क्रिकेट टूनामेन्ट का उदघाटन किया। उदघाटन अवसर पर क्षेत्र में खेल-प्रेमियों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर विधायक मीा गंगोला ने कहा खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन बनकोटी , अभिषेक बनकोटी,लक्की बनकोटी ,मनीष बनकोटी ,नीरज बनकोटी सहित तमाम बुजुर्ग,युवा वर्ग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

