berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

ऑल इंडिया खो खो रेफरी बने गंभीर भरत सोहन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।ऑल इंडिया खो खो रेफरी परीक्षा में बेरीनाग विकास खंड के तीन शिक्षकों ने सफलता हासिल की है। देहरादून में आयोजित परीक्षा में देशभर के विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 51 प्रतिभागियों ने परीक्षा पास की है। राजकीय इंटर कॉलेज मस्मोली में तैनात गंभीर सिंह बोरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलागांव में तैनात भरत मारकूना और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनगढ़ में तैनात सोहन आगरी में तैनात है। ये लम्बे समय से जिला स्तर और राज्य स्तर पर खो खो प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। पिछले वर्ष विकास खंड बेरीनाग के विभिन्न कालेजों से छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवाया था। गंभीर बोरा, भरत मारकूना, सोहन आगरी के राष्ट्रीय रेफरी बनने पर क्षेत्र के विभिन्न खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। रेफरी बनने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, ब्लाक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, ब्लाक खेल समन्वयक प्राथमिक चंदन महरा, ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत सहित आदि ने खुशी जताई है।

Share This News