berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

गंगोलीहाट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक संपन्न: आगामी चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने का लिया संकल्प।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से बेरीनाग स्थित लोनिवि (PWD) विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी गंगोलीहाट विधानसभा की महत्वपूर्ण कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया।

​बैठक में गंगोलीहाट के वर्तमान विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कार्की, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक लक्ष्मण कार्की तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व कोर कमेटी के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

​बैठक के दौरान सभी वक्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। संगठन को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया गया। पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं।

​बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोलीहाट सीट पर पुनः कमल खिलाने और जीत की हैट्रिक लगाने का साझा संकल्प लिया।

Share This News