berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौकोड़ी में रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का हुआ भव्य मंचन।

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग। चौकोड़ी श्री मूलनारायण रामलीला कमेटी चौकोड़ी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस की लीला का गरिमामय मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की।

​तृतीय दिवस की लीला में मुख्य रूप से सीता स्वयंवर का प्रसंग दर्शाया गया। स्वयंवर में देश-विदेश से पहुंचे कई राजा-महाराजा भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में असफल रहे। इसके पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जैसे ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वह टूट गया और समूचा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। धनुष टूटने की ध्वनि सुनकर भगवान परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर जनक की राजसभा में पहुंचे। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुआ ओजस्वी संवाद आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वास्तविक जीवन में पिता-पुत्र की जोड़ी द्वारा निभाए गए लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​पात्रों का प्रभावशाली अभिनय:

लीला में भगवान श्री राम की भूमिका विनीत मेहरा, लक्ष्मण की भूमिका प्रशांत मेहता तथा माता सीता का अभिनय मनन पाण्डे ने निभाया। वहीं, राजा दशरथ के रूप में चंदन मेहरा, लंकापति रावण के रूप में ललित कार्की, राजा जनक के रूप में मनोज मेहरा और परशुराम के रूप में चंचल मेहता ने अपने सशक्त अभिनय की छाप छोड़ी।

​संगीत पक्ष को निर्देशक महेश जोशी व नितिन ने सुरों से सजाया, जबकि पात्रों का श्रृंगार मेकअप मास्टर धीरज जोशी और व्यवस्थापक निर्मल डसीला द्वारा किया गया।

​ये रहे मौजूद:

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, संयोजक मनोज सानी, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, व्यवस्थापक हरीश खाती, हरीश कोरंगा, सह संयोजक हरीश चुफाल, सचिव कैप्टन नंदलाल, कोषाध्यक्ष जगदीश सुप्याल, रूप सिंह पपोला, भीम सिंह मेहरा, रमेश पांडे, चंचल मेहता, गणेश बृजवाल, भगवान गैड़ा, शंकर जोशी, चंदन मेहरा, भास्कर पंत, चंचल रावत, मोहित मेहरा, मनोज मेहरा, गोल्डी खड़ायत तथा मंदिर पुजारी तारा दत्त पाठक मौजूद रहे।

​साथ ही मातृशक्ति से बबीता मेहरा, रेखा मेहरा, रूपा कार्की, निर्मला चुफाल, गीता महरा, रानी रौतेला, गीता पाठक और गंगा राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दर्शक उपस्थित रहे।

Share This News