FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गंगोलीहाट महाकाली महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन ।

गंगोलीहाट महाकाली महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन ।

एनएचएल संवाददाता किशन पाठक।

भुनेश्वर की निहारिका बनी मिस गंगोलीहाट
डीडीहाट की पहाड़ी बॉयज ने पुलवामा घटना का सजीव वर्णन कर वाहवाही लूटी
मसकबीन स्टूडियो के नाम रही स्टार नाइट
स्टेज गायिका श्वेता मेहरा ने देर रात तक दर्शकों को झूमने को किया मजबूर
महाकाली की सीन के मंचन से माहौल भक्ति मई बना
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा व खजान चंद गुड्डू ने किया शुभारंभ

गंगोलीहाट के जीआईसी मैदान में रावलगांव महोत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाकाली महोत्सव का रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। महोत्सव की अंतिम स्टार नाइट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ दीपिका का बोरा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चंद गुड्डू जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल प्रदीप गिरी खंड विकास अधिकारी गंगोलीहाट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।अन्ना संगीत प्रशिक्षण केंद्र की बालक बालिकाओं ने स्वागत गीत, डीडीहाट से आई पहाड़ी बॉयज की टीम ने सेना की ड्रेस में पुलवामा हमले का सजीव वर्णन किया जिसे देख लोग भाव विभोर हो गए ,वही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर रोचक प्रस्तुति दी, रावल गांव के युवाओं ने महाकाली की सीन का आकर्षक मंचन किया जिसको लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । इधर मिस गंगोलीहाट के लिये 15 वर्ष तक की 17 बालिकाओं का ऑडिशन लिया गया जिसमें पाताल भुवनेश्वर की निहारिका मिस गंगोलीहाट चुनी गई ।वही दोपहर में स्थानीय विद्यालयों व स्थानीय कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, देर रात को आयोजित मसकबीन टीम द्वारा स्टार नाइट में सीडीएस भट्टी ने दर्शकों के बीच जाकर पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायिका व स्टेज कलाकार श्वेता मेहरा एवम उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुति देकर पहाड़ी संस्कृति की झलक पेश की दर्शकों की मांग पर श्वेता मेहरा द्वारा (क्रीम पाउडर घोषनी किलै नै ,मेरी निर्मला समझनी किलै नै ) गाकर दर्शकों की भीड़ को भी गाने को मजबूर कर दिया वहीं स्थानीय कलाकार कमलेश भट्ट ने सितार की धुन में देश भक्ति व बालिकाओं के संरक्षण पर अपनी प्रस्तुति दी । लोक गायक राजेंद्र प्रसाद ने नेवली गाकर पहाड़ की संस्कृति की यादें ताजा की। श्वेता मेहरा ने कहा कि हर वर्ष महाकाली महोत्सव मैं मसकबीन टीम द्वारा सहयोग किया जाएगा। वही स्टार गायक रोहित चौहान ने कई मनमोहक प्रस्तुति दी इधर कार्यक्रम के समापन पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल ने सभी विभागों , स्थानीय जनता ,रावलगाव के युवाओं , मशकबीन टीम के संयोजक सुरेश जोशी , स्वेता महरा ,पुलिस प्रशासन व कलाकारों के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए रावलगांव महोत्सव समिति की ओर से आभार व्यक्त किया इधर चौकी प्रभारी पनार प्रकाश चंद्र पांडे को महोत्सव की अंतिम रात्रि भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात को आयोजित इनामी कूपन के ड्रा निकाले गए जिसमें खेतीगाड़ा के लक्की कुमार को तृतीय पुरस्कार के रुप में लैपटॉप , दशाईथल के रवि चौबे को द्वितीय पुरस्कार के रुप में मोटरसाइकिल , तथा गंगोलीहाट के लाला के नाम से काटे गए कूपन पर प्रथम पुरस्कार के रुप में स्कूटी निकली ।इधर महोत्सव समिति द्वारा सभी कलाकारों ,अतिथियों व सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया बताते चलें कि 14 वर्ष बाद गंगोलीहाट के जीआईसी मैदान में उक्त महोत्सव का आयोजन होने पर गंगोलीहाट के लोगों ने महाकाली महोत्सव समिति रावल गांव को बधाई दी है महोत्सव का संचालन दिल्ली से आए वेद शर्मा ,शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट व शिक्षक विजय खत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

Share This News