berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन।

बेरीनाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी डी सूँठा द्वारा की गयी। समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझाया गया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ बी एस बिष्ट द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ पी सी मठपाल, डॉ बीना लोहिया, डॉ दीपा पंत, डॉ पवन टम्टा, डॉ गरिमा पुनेठा, डॉ पूनम, डॉ ललित रावत,डॉ कंचन भंडारी, डॉ वंदिता, डॉ अमन वर्मा, श्रीमती लता सनवाल, श्रीमती कल्पना कोठारी समेत सभी छात्र – छात्राऐं उपस्थित रहे।

Share This News