बेरीनाग के प्रत्येक गांव में लगेगा गैस ई केवाईसी कैप।

कैलाश चन्याल
संवाददाता
बेरीनाग इंडियन गैस सर्विस द्वारा विधायक के निर्देश के बाद प्रत्येक गाँव में ईकेवाईसी कैम्प किया जाने लगा है। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आ कर गैस गोदाम में कतार लगनें के कारण और बुजुर्ग महिला पुरूषों को दिक्कतों का सामना करना पढ रहा था,इस समस्या पर स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा और एसडीएम यशवंत सिंह के प्रयासों से बेरीनाग के प्रत्येक गांव में इंडियन गैस सर्विस द्वारा eKYC कैम्प लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विधायक फकीर राम टम्टा के गृह क्षेत्र चौडमन्यां में EKYC कैम्प लगाया गया यहा 237 लोगों का eKYC किया गया। क्षेत्र की जनता ने विधायक फकीर राम टम्टा और एसडीएम का आभार व्यक्त किया । इस दौरान विधायक ओएसडी दीपक नैवलिया, इंडियन गैस कार्यालय लिपिक कमला धानिक,विजय कुमार आदि मौजूद थे।


