राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) द्वारा बी+ ग्रेड मिला।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) द्वारा बी+ ग्रेड प्रदान किया गया है। उक्त ग्रेड प्राप्त होने के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य समेत समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट ने बताया कि महाविद्यालय की इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय परिवार को जाता है जिसकी कर्मठता से महाविद्यालय को बी+ ग्रेड की प्राप्ति हुई। उन्होंने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से महाविद्यालय के चहुमुंखी विकास में निरंतर उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। महाविद्यालय के नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. डी. एस. खाती ने समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में महाविद्यालय को बेहतरीन प्रयास से निरंतर अग्रसर करने की बात कही।

