ग्रामीणों के प्रयास से आग पर पाया गया काबू

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। गर्मी का मौसम आते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ के जंगलों में आग फैलती ही जा रही है जिससे निजात पाने के लिए ग्रामीण बिना किसी सुविधाओं के निजी स्तर से प्रयास कर रहे हैं। यही प्रयास बेरीनाग के बुडेरा गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार पंत द्वारा गांव के व्यक्तियों को एकत्रित कर किया गया। इनके द्वारा बुडेरा गांव के जंगल में लगी आग पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। यदि उनके द्वारा इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग पूरे गांव में फैल सकती थी जिससे गांव में जन धन कि हानि होने की संभावना थी । राजेंद्र कुमार पंत का कहना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने स्तर से इस आग को बुझाने का प्रयास करें तो इस पर काबू पाया जा सकता है और इससे होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है।आग बुझाने वालों में राजेंद्र कुमार पंत, विशाल पंत, प्रमोद पंत ,दीपक पंत ,पंकज पंत, मनीष पंत थे।



