बेरीनाग के रीठा रैतोली में गुलदार ने युवक पर हमला कर घायल किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग के ग्राम पंचायत रीठा रैतोली में गुलदार का आतंक लगातार बढता जा रहा है कल सायं लगभग 5:30 बजे प्राथमिक पाठशाला ठांगा के पास रीठा से अपने घर ठांगा को जाते समय अमित सिंह बोरा पुत्र भूपेन्द्र सिंह बोरा उम्र 16 वर्ष, निवासी ठांगा को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। जब वह चिल्लाने लगा गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। इसकी आवाज सुनते ही तुरंत गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुचाया।

इस घटना से पूरे ग्राम पंचायत रीठा रैतोली एवं उससे लगे हुऐ अन्य गावों में भी लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इधर ग्राम प्रधान निशा धारियाल ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है।और विभाग से गुलदार के हमले से घायल को मुआवजा देने व क्षेत्र मे बढते गुलदार के आतंग को रोकने के लिये क्षेत्र में पिंजडा लगाने की मांग की है।
इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके में भेज दी है लोगो को गुलदार के प्रति जागरूक किया जा रहा है और आज क्षेत्र में कैमरे लगाये जा रहे है मामले की जानकारी उच्चाधिकारियो को दे दी गयी है।इघर डा0सिदार्थ पाटनी ने बताया कि गुलदार के हमले मे हुये घायल अमित सिह बोरा के शरीर मे कई स्थानो में गुलदार ने जख्म बना रखे है लेकिन स्थिति ठीक है खतरे से बाहर है।

