हल्द्वानी में अंडा थोक मूल्य में गिरावट शुरू
हल्द्वानी में अंडा थोक मूल्य में गिरावट शुरू।
—–

न्यूज होम लाइव डैस्कः-
हल्द्वानी।राज्य के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामलों के बीच उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अंडा थोक मूल्य में गिरावट का क्रम शुरू हो गया है।
शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन सुबह अंडों के थोक मूल्य में गत शुक्रवार के मुकाबले 59 पैसा प्रति अंडा की गिरावट देखने को मिली जबकि मुर्गा थोक मूल्य में भी गत दिवस के मुकाबले 15 रूपये की अतिरिक्त गिरावट दर्ज की गयी है।

