FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppथल

शादी में शराब पार्टी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार।

 

शादी में शराब पार्टी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। बुधवार को पांखू के पंचायत घर में क्षेत्र की महिला मंगल दल, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला जनप्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक में महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने, शादी विवाह में शराब पर पाबंदी लगाने, वाहनों से शराब लाकर बेचने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने का प्रस्ताव पास किया। महिलाओं ने कहा कि गरीब परिवार शराब का शिकार हो रहे हैं। रोज लड़ाई झगड़ों से अनेक घटनायें हो गई हैं। महिलाओं ने कहा कि शराब पीने व पिलाने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। बैठक में किरन कार्की, शोभा कार्की, सोनी रौतेला, बिमला देवी, पूजा पाठक, पार्वती जोशी, नेहा जोशी, जानकी जोशी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Share This News