berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने वाहन किया सीज चालक गिरफ्तार। 

 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। उड्डयारी बैण्ड पर वाहन चेकिंग के दौरान  पुलिस ने ट्रक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। ट्रक में जियो टावर के पोल असुरक्षित तरीके से डाले से बाहर निकले हुए थे, जिससे सड़क पर गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। कोतवाल  नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह, है0 का0 राजकुमार, वीरेन्द्र सिंह ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

Share This News