बेरीनाग मे दो महिलाओ को सांप ने काटा,अस्पताल मे चल रहा ईलाज।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित उडियारी गांव में बुधवार दोपहर एक बजे लीला देवी पत्नी बलवंत सिंह उम्र 57 जानवरों के लिए धान के खेतों में काम कर रही थी। तभी अचानक सांप ने पैर में काट दिया। जिससे लीला देवी बेहोश हो गई। परिजन सीएचसी बेरीनाग लेकर आये, जहां डाक्टरों ने उपचार किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि पैर में सांप के काटने से गहरे घाव बने हैं। हालत स्थिर है। यहां पर डाक्टरों की देखरेख में भर्ती किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वीट अधिकारी को मौके पर भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इधर, तहसील मुख्यालय के नजदीकी गांव चनकाना में बुधवार देर शाम पांच बजे 50 वर्षीय राधिका देवी घर के पास खेतों में घास काट रही थी। तभी अचानक सांप ने पैर में काट दिया। जिससे महिला के परिजन सीएचसी बेरीनाग लेकर आये जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है। डाक्टरों की देखरेख में भर्ती किया गया है।

