बेरीनाग में जिला अध्यक्ष भा ज पा गिरिश जोशी के नेतृत्व में कोंग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग: जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी का बेरीनाग पहुचने पर भाजपा कार्यकत्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने आगामी कार्यक्रमों बूथ सशक्तिकरण और 11 तारीख को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की पिथौरागढ़ में होने वाली रैली के मध्यनजर विधानसभा की तैयारियों का जायजा भी लिया ।

जिला अध्यक्ष भा ज पा पिथौरागढ़ गिरिश जोशी के नेतृत्व में कोंग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन सिह बिष्ट कोंग्रेस विधायक का पुतला फूंका गया। और इंजीनियरिंग कॉलेज में बिष्ट द्वारा की गयी अभद्रता और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कोंग्रेस विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा, मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक ,त्रिभुवन भण्डारी,धीरज बिष्ट,नीरू कार्की, दलबहादुर बाफिला,मंजूल माहेश्वर,विमलेश पंत,महेश पंत ,जीवन पाठक ,मंजू बाफिला ,मोहानी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

