हल्द्वानी में बेरीनाग की ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग की ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल को हल्द्वानी में भाजपा के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है। बेरीनाग की ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल ने निर्दलीय रहते हुए ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा किया था। ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल ने दर्जनों प्रधानों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डां भीम कुमार ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ब्लाक प्रमुख संगीता चन्याल और दर्जनों लोगों के भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर ग्राम प्रधान ग्वीर, रवीन्द्र चंतोला, कल्पना सहित कई लोगों ने प्रधान की सदस्यता ली।
इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, बेरीनाग के ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, पूर्व प्रधान महेश टम्टा सहित आदि मौजूद रहे।

