एक माह से भी कम समय में लोक निर्माण विभाग थराली ने बैलीब्रज बना कर तैयार कर लिया है।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। नंदादेवी राजजात राजमार्ग थरली-देवाल-वांण के किलोमीटर 39 में लोहाजंग -कुलिंग गांव के बीच बह गई सड़क पर एक माह से भी कम समय में लोक निर्माण विभाग थराली ने बैलीब्रज बना कर तैयार कर लिया है।जिस पर एक,दो दिनों में नियमित यातायात संचालन शुरू कर दिया जिएगा।इस राजमार्ग पर बैलीब्रज लग जाने से लाटू सिद्धपीठ वांण, वेदनी आदि धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को जाने वालों को काफी लाभ मिलेगा।
लोनिवि थराली के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि 23 अगस्त को बादल फटने के कारण राजमार्ग संख्या 90 थराली -देवाल-वांण के किसी 39 में सड़क बह गई थी। सड़क की स्थिति को देखते हुए लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने इस स्थान पर बैलीब्रज लगाने के निर्देश दिए जिसके बाद बैलीब्रज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर 80 फिट लंबे ब्रज का निर्माण किया गया हैं।इस पर पैदल आवागमन एवं दुपहिया वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया हैं। किंतु बड़े वाहनों के लिए आवश्यक जांचों के बाद ब्रज को एक दो दिन में खोला जाएगा।एक माह में भी कम समय में विषम परिस्थितियों में बैलीब्रज तैयार करने पर भाजपा मंडल ईकाई देवाल के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, आनंद बिष्ट, हाट कल्याणी वार्ड के जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट,हीरा पहाड़ी आदि ने लोनिवि थराली की सराहना की हैं

