रावलखेत गांव में विधायक फकीर राम टम्टा ने बूथ शसक्तीकरण अभियान द्वितीय के निमित्त बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र के संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग विकास खण्ड के रावलखेत गांव में विधायक फकीर राम टम्टा ने बूथ शसक्तीकरण अभियान द्वितीय के निमित्त बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र के संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें प्रत्येक बूथों में बूथ कार्यकारिणी एवं पन्ना प्रमुखों के सरल एप पर रजिस्ट्रेशन एवं वेरिफिकेशन पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवाह्न किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह बाफिला, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद लोहिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, शक्ति केंद्र संयोजक हरीश सिंह भंडारी, बूथ अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी, बूथ अध्यक्ष राम सिंह एवं बूथ अध्यक्ष हरीश सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

