सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना जरूरी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। कुमाऊं मंडल विकास निगम के बेरीनाग गैस सर्विस के समस्त उपभोक्ताओं को सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना जरूरी हो गया है। इसके लिए गैस कनेक्शन को अपने मोबाइल से लिंक करना होगा ताकि ऑनलाइन बुकिंग से सिलेडर रिफिल करवाया जा सकता है। ऐजेंसी के प्रबंधक भाष्करानंद पंत और स्टोरकीपर विक्रम शाह ने बताया कि ग्राहक द्वारा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर केवल मिस्ड कॉल करनी है जिससे आपकी गैस बुक हो जायेगी। गैस लेते समय अपनी बुकिंग संख्या तथा 4 अंकों का डीएसी कोड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी को देना है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके की आपके द्वारा रिफिल डिलीवरी प्राप्त कर ली गई है। किसी भी जानकारी के लिए तथा अपना न. रजिस्टर कराने के लिए आप 8650002570 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


