निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने देहरादून के वरिष्ठ चिकित्सकों ने 334 लोगों की जांच कर दवाईयों का वितरण किया।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।
थराली/ देवाल। विकास खंड देवाल के सुदूरवर्ती गांव घेस में वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन बिष्ट के पिता एवं घेस गांव के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह बिष्ट की प्रथम पूर्ण स्मृति में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने देहरादून के वरिष्ठ चिकित्सकों ने 334 लोगों की जांच कर दवाईयों का वितरण किया।
देहरादून में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार एवं घेस गांव के मूल निवासी अर्जुन बिष्ट की पहल पर अपने पिता की प्रथम पूर्ण स्मृति में घेस गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। राज्य के वरिष्ठ वरिष्ठ फिजीशियनों में सुमार डॉ. एमडी जोशी के नेतृत्व में देहरादून में कार्यरत वरिष्ठ महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलि नौटियाल, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जीएस रावत, वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ आरएस चौहान एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चिराग बहुगुणा, आयुर्वेद चिकित्सालय घेस की चिकित्साधिकारी डॉ मनीष ने प्रातः 9 बजे से ग्रामीणों की जांच करना शुरू किया इस मौके पर घेस,हिमनी,पिनाऊ,बलाण,लौसरी,सवाड़,वांण,देवाल,देवसारी आदि गांवों के लोगों ने शिविर में शिरकत करते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर विचार एक नई सोच संस्था के राकेश विज्लवाण,दिपक जुगरवाण,एस सती एवं कपिल थापा ने दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकार अर्जुन बिष्ट सहित घेस की प्रधान कला देवी, पूर्व प्रधान मदन सिंह,दिमती देवी, उपप्रधान धन सिंह बिष्ट,पदम राम, डॉ कृपाल भंडारी,कै जीवानंद नौटियाल, बलवंत सिंह,जय सिंह जेठा, पूर्व बीडीसी गोपाल सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम का स्वागत किया।

