berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

चौकोड़ी के द्वारा चतुर्थ दिवस की लीला में श्रीराम सीता विवाह, दशरथ–कैकई से लेकर राम दशरथ संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग के चौकोडी श्रीमूलनारायण रामलीला कमेटी  के द्वारा चतुर्थ दिवस की लीला में श्रीराम सीता विवाह, दशरथ–कैकई से लेकर राम दशरथ संवाद तक की रामलीला का मंचन किया गया। चतुर्थ दिवस पर मुख्य अतिथि महेश रौतेला जे ई जल संस्थान बेरीनाग, डॉ पवनेश आयुर्वेदिक डॉक्टर, डॉ दीपक आयुर्वेदिक डॉक्टर चौकोड़ी रहे। राम की भूमिक तनिष्क कार्की, लक्ष्मण विवेक तिवाड़ी, सीता विनीत मेहरा, भरत की भूमिका खुशाल डसीला, शत्रुघन की भूमिका भास्कर बिष्ट, दशरथ की भूमिका चंदन खाती व कैकई की भूमिका चंचल रावत ने निभाई। इससे पहले कमेटी के द्वारा श्रीराम बारात पूरे धूम धाम के साथ चौकोड़ी में मूलनारायण मंदिर से अपना घर रिजॉर्ट फिर रामलीला मैदान तक निकली गई, जिसमें सभी चौकोड़ी क्षेत्र के श्रीराम भक्त बारात में शामिल हुए। लीला का मुख्य आकर्षण दशरथ कैकई संवाद रहा।

चौकोड़ी में ठंड के बाबजूद भी राम भक्त लीला देखने देर रात्रि तक बैठे रहे। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, उपाध्यक्ष दीपक उप्रेती, कोषाध्यक्ष जगदीश सुपयाल, प्रबन्धक हीरा सिंह गैड़ा, व्यवस्थापक हरीश खाती, संरक्षक मनोज सानी, संयोजक हरीश चुफाल, हरीश कोरंगा, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नितिन कुमार, मंजू कार्की, निर्मला चुफाल, रेखा मेहरा, गीता पाठक, शंकर जोशी, खुशाल धानिक, रूप सिंह पपोला, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, निर्मल डसीला, संजू कठायत, गणेश बृजवाल, नवीन पाठक आदि मौजूद रहे। लीला का संचालन वक्ता मैनेजर गिरीश तिवाड़ी जी ने किया।

Share This News