FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandपिथौरागढ़बेरीनागराज्य

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के तत्वावधान में प्रभारी प्राचार्य डॉ.पी.एस.मेहरा की अध्यक्षता में दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का शुभारंभ हुआ। इस कैम्प में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ विनय यादव रहे। श्री विनय यादव ने विद्यार्थियों को उद्यमिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे की-पार्टनर, कस्टमर रिलेशनशिप, चैनल्स डेवलपमेंट, कॉस्ट स्ट्रक्चर, रेवेन्यू स्ट्रक्चर, वैल्यू प्रोपोजीसन आदि के बारे में जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए किट वितरित किया जिससे विद्यार्थी उद्यमिता के क्षेत्र से अवगत होकर अपने भविष्य की योजना बना सकें। इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डी. आई. सी. पिथौरागढ़ के मैनेजर पंकज तिवारी ने आईडिया सेलेक्शन, बिज़नेस मार्केटिंग सर्वे, सर्विस सेक्टर आदि के विषय से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में प्रकाशित पुस्तक ” मेरी योजना, मेरी पुस्तक” के बारे में भी चर्चा की। नाबार्ड से आये हुए विशेषज्ञ मनमोहन बोरा ने भी विद्यार्थियों को उद्यमिता की प्रासंगिकता के विषय पर विस्तार से चर्चा की। शैलेंद्र मेहरा ने भी पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यमिता के अवसर को भली-भांति विद्यार्थियों के बीच साझा किया। प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पंकज कुमार एवं डॉ. मेलकानी ने भी उद्यमिता से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि देवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों एवं युवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी जिससे वे रोजगारोन्मुख हो सकेंगे। महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. ललित चंद ने कार्यक्रम के अध्यक्ष (प्राचार्य),मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक विनय यादव समेत अन्य वक्ताओं तथा समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News