डिप्लोमा इंजीनियर्स का अनिश्चितकालीन धरना जारी कांग्रेस ने भी दिया समर्थन, लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी रहा। डिप्लोमा इंजीनियर अपनी लंबित मांगों को लेकर बेरीनाग के लोनिवि निरीक्षण भवन मे प्रदर्शन कर रहे हैं।महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से 27 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने वेतन विसंगतियों के निस्तारण, पदोन्नति, सेवा शर्तों में सुधार और कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने जैसी प्रमुख मांगों का उल्लेख किया। ये सभी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन्हें लेकर कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस नेता मनोज टम्टा व चंदन वाणी ने कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि सरकार ‘चार साल बेमिसाल’ का जश्न मना रही है, लेकिन जनता से लेकर कर्मचारी तक अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन को मजबूर हैं।
इस मौके पर गोकुल काडपाल, जगत सिह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार, सचिन कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे। मनोज भट्ट, कृष्णा आर्या, हेम चन्द्र तिवारी, रिकू नैनवाल, रजत तिवारी, आदि कई लोग मौजूद रहे।

