FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandमौसम

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट,

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून।उत्तराखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। 7 मार्च के बाद से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।इन जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है।राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Share This News