FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

जौलजीबी मेला: भारत-नेपाल की साझा संस्कृति का संगम, नेपाली हास्य और लोक नृत्यों ने जीता दिल।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला इन दिनों लोक कला और संस्कृति के अनूठे संगम का गवाह बन रहा है। मेले की गुरुवार रात की सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह नेपाल के लोक कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं के नाम रही। देर रात तक चले इस रंगारंग आयोजन में जहां एक ओर पारंपरिक लोकगीतों की गूंज रही, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी के तड़के ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया।

​हास्य और नृत्य का चला जादू

सांस्कृतिक मंच पर जैसे ही अमित बस्कोटी ने अपनी नेपाली कॉमेडी शुरू की, पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। इसके अलावा मुवानी के हनी डांस ग्रुप और गंगोलीहाट के राज डांस ग्रुप के साथ-साथ गायक अमित कुमार और मनोज सिंह रावत ने अपनी सुरीली आवाज व नृत्य से समां बांध दिया। कार्यक्रम का आगाज स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

​मैत्री और विरासत का प्रतीक है मेला

इससे पूर्व, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी और विशिष्ट अतिथि रमेश थलाल ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मेला अधिकारी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जौलजीबी मेला केवल व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्तों और साझा विरासत को संजोने वाला एक ऐतिहासिक मंच है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

मंच का संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा और एआर दताल ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन के दौरान सहायक मेलाधिकारी दमन शेखर राणा, जौलजीबी व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र धर्मशक्तू, एमआर लोहिया, केदार सिंह धामी, हीरा बिष्ट, दिनेश वर्मा, उपेन्द्र पाल, राजू बुर्फाल, सुरेन्द्र बुड़ाथोकी, जानकी बुर्फाल, नरेश ग्वाल, हुकुम सिंह धामी, कुंदन सिंह रावत, गोविन्द बोनाल और लवराज सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे।

Share This News