FEATUREDGeneralLatestNewsउत्तराखंडपिथौरागढ़राज्य

जौरासी क्षेत्र के ग्रामप्रधानों ने जिला मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

न्यूज होम लाइव संवाददाता  दीपक जोशी 

जौरासी क्षेत्र के ग्रामप्रधानों और क्षेत्र के लोगो ने पूर्व पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी को साथ लेकर जिला मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन  बता दें कि भंडारी ने बताया कि दो गरीब मजदूरों को पुलिस द्वारा जबरन फसाया जा रहा है इसके लिए सी०ओ० पिथौरागढ़ एंव पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से मुलाकात की एंव उन्हें बताया किस तरह से दो गरीब बेरोजगार लोगो को SOG टीम के द्वारा गलत तरीके से उनके ऊपर चरस दिखा कर उन पर आरोप लगाया है , जबकि ये मजदूर लोग है और इनके पास आय का कोई साधन नहीं है, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, और SOG द्वारा उन दो ब्यक्तियो को चर्मा में बुलाया गया और फिर जबरन कहा की चरस लेकर आये हो इस मामलें में आज जौरासी क्षेत्र के लोगो द्वारा किशन भंडारी को साथ लेकर एक ज्ञापन पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया साथ ही यह मांग की इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और इसके साथ साथ हम यह भी मांग करते है की SOG के जितने भी कर्मचारियों के पास जो भी बेनामी सम्पती है,उसकी भी जांच होनी चाहिए , कि किस व्यक्ति के पास कितनी संपत्ति है, और इतनी सारी संपत्ति इतने कम समय में इनके पास कहा से आयी और उसके तथ्य और सबूत हम देंगे और इस विषय में कोई अधिकारी नहीं सुनता तो जौरासी क्षेत्र के लोग किशन भंडारी जी सहित क्षेत्र के सारे ग्राम प्रधान सहित सभी लोग न्यायालय की सरण में भी जाने को बाध्य होंगे लेकिन किसी भी निर्दोष को फसने नहीं देंगे और अगर इस तरह से SOG टीम द्वारा निर्दोष वयक्तियों को फसाया जायेगा तो यह किसी भी दिशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा, और इसके लिए हमें पुलिस महानिदेशक महोदय देहरादून के पास भी जाना पड़े तो हम जायेंगे वो गरीबो के मशीहा है और उनके सम्मुख भी इस बात को रखा जायेगा, और उचित कार्यवाही के लिए अनुरोध किया जायेगा जिससे की इस तरह गरीब लोगो को न फसाया जा सके !

Share This News