जोशीमठ से 8 फरवरी तक 10 शव बरामद हो गए है

जोशीमठ, 8 फरवरी तक 10 शव बरामद हो गए है। इस आपदा में तपोवन-रैणी क्षेत्र में स्थित ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले करीब 100-150 कर्मी के लापता हैं। ग्लेशियर टूटने के चलते अलकनंदा और धौली गंगा उफान पर हैं। ऋषिगंगा प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों को निकालने का अभियान रविवार देर रात नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण रोकना पड़ा है। करीब ढाई सौ मीटर इस सुरंग में अब भी 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है। सेना के 100, आईटीबीपी के 315, एनडीआरएफ के 250 जवानों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। इधर, गाजियाबाद से भी एनडीआरएफ के 100 जवान, एयरफोर्स के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जिन्हें सोमवार को चमोली रवाना किया जाएगा। हादसे की वजह से ऋषिगंगा प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है तथा रैणी गांव के पास बीआरओ का लगभग 90 मीटर लंबा पुल भी आपदा में बह गया। करीब ढाई सौ मीटर सुरंग में अब भी 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है। अब तक 25 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें तपोवन से 12 लोगों को बचाया गया है। वहीं रेणी से 13 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 250 मीटर लंबी सुरंग में बचाव कार्य अभी भी जारी है। हालात को देखते हुए सेना के 100, आईटीबीपी के 315, एनडीआरएफ के 250 जवानों को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। इधर, गाजियाबाद से भी एनडीआरएफ के 100 जवान, एयरफोर्स के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, जिन्हें सोमवार को चमोली रवाना किया जाएगा। जबकि एनडीआरएफ के साठ जवानों की एक टुकड़ी पहले ही सड़क मार्ग से चमोली रवाना हो चुकी है। हादसे की वजह से रैणी गांव के पास बीआरओ का लगभग 90 मीटर लंबा पुल भी आपदा में बह गया।ऋषिगंगा पर स्थित यह पुल सीमावर्ती क्षेत्र मलारी को जोड़ता है, लेकिन इसके टूटने से फिलहाल यह क्षेत्र सड़क संपर्क मार्ग से अलग हो गया है। इसके अलावा चार अन्य झूला पुल भी बह गए। इसकी वजह से आसपास के गांवों का संपर्क भी टूट गया है। आपदा की वजह से ऋषिगंगा व धौलीगंगा के 17 गांवों का जिले से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इनमें छह गांव ऐसे भी हैं जो सर्दियों में बर्फबारी के चलते माइग्रेट कर लेते हैं। फिलहाल 11 गांवों के ग्रामीणों के सामने मुसीबतें बढ़ गई हैं।
इस बीच खबर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है। अब इस झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी (डीएम) ने एहतियातन टिहरी बांध से पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। वहीं अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रोजेक्ट के टनलों में फंसे हुए हैं। ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में एक जबकि एनटीपीसी प्रोजेक्ट की दो टनलें हैं। सीएम ने बताया कि बाढ़ से इन टनलों में लगभग 35 फीट तक गाद भर चुकी है। एनटीपीसी के एक टनल लगभग 250 मीटर लंबी है, जिसके लगभग 150 मीटर तक आईटीबीपी के जवान रोप वे बना कर प्रवेश कर चुके हैं, और देर शाम तक 12 लोगों को सकुशल निकाल चुके हैं। इनके अलावा ऋषिगंगा व एनटीपीसी प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी काम करते हैं। रविवार होने की वजह से ये अवकाश पर थे, जिससे जानमाल का नुकसान कम हुआ। सीएम त्रिवेंद्र ने बताया कि छह स्थानीय लोगों के भी लापता होने की खबर है। इनमें एक महिला भेड़-बकरियां चुगाने भी गई थी। साथ ही एनटीपीसी प्रोजेक्ट में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात चार में से दो पुलिस कर्मचरियों का भी बाढ़ आने के बाद से कोई पता नहीं चल पाया है।

