FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्य

केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मिला स्ववित्त पोषित बीएड का प्रतिनिधिमंडल

केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मिला स्ववित्त पोषित बीएड का प्रतिनिधिमंडल
———————————


नयी दिल्ली, उत्तराखंड में विगत 14 वर्षों से चल रहे स्ववित्तपोषित बीएड महाविद्यालयों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से उनके सफदरजंग स्थित आवास पर उनके कार्यालय में स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित करने तथा उससे संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर मिला। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्दी ही स्ववित्त बीएड को राज्य पोषित करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे जिससे गरीब तथा ग्रमीण छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। माननीय केंद्रीय उच्च शिक्षामंत्री ने उच्च शिक्षामंत्री माननीय डॉ धन सिंह रावत से फोन पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्होंने भी जल्द ही स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित करने हेतु कदम उठाए जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और साथ ही कहा कि शीघ्र ही हम इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने जा रहे हैं।राज्य में स्ववित्त पोषित बीएड 2008 से चल रहे हैं तथा इसमें कार्यरत कर्मचारी इसे एक नयी उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। माननीय केंद्रीय शिक्ष्या मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तथा उच्च शिक्षा मंत्री मननीय डॉ सिंह धन सिंह रावत तथा गुजरात से राज्य सभा सांसद जुगल ठाकोर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्ववित्त पोषित बीएड विभाग बेरीनाग के समस्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों द्वारा दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित गया।

Share This News