berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

उ0मा0वि0 प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष किशोर प्रबंधक भूपाल बने।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल।

बेरीनाग ( पिथौरागढ़) बेरीनाग बीआरसी मुख्यालय के पास अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्रिपुरादेवी में प्रबंधक कमेटी का चुनाव में पीठासीन अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज राईआगर कुलदीप चन्द्र, पर्यवेक्षक खण्ड शिक्षा अधिकारी तरूण पन्त,की देख रेख में शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन सिंह खाती ने बताया कि प्रबंधक कार्यकारणी के अध्यक्ष किशोर चन्द्र उपाध्याय, प्रबंधक भूपाल सिंह खाती, उपाध्यक्ष ललित सिंह महरा,सहायक प्रबंधक ललिता कठायत, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह महरा को निर्विरोध निर्वाचित चुनें गये। वही पीठासीन अधिकारी कुलदीप चन्द्र, पर्यवेक्षक तरूण पन्त, प्रधानाचार्य ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर कर बधाई दी । इस मौके पर प्रंबधक भूपाल सिंह खाती ने कहा विद्यालय में नये छात्र छात्राओं के प्रवेश ज्यादा से की जाएंगे और विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी छात्र छात्राओं की बेहतरीन शिक्षा देने का काम किया जाएगा।इस दौरान शिक्षक मोहन राम, फकीर राम,भगत राम,कमला देवी,लीला देवी,नीमा देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

Share This News