बेरीनाग वन निभाग द्वारा हिमालय दिवस पर किया वृहद वृृक्षारोपण ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग हिमालय दिवस के तहत वन विभाग के परिसर में उप वन क्षेत्राधिकारी हयात सिह रावत के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उन्होने कहा उचाई वाले ठंडे क्षेत्रो में एकाएक गर्मी का बढ जाना पर्यावरण मे आये बदलाव का नतीजा है ,वही गर्मी के लगातार बढने से गलेशियर भी पिघल रहे है जिससे हर साल गर्मी व मौसम बिगड रहा है।उन्होने सभी लोगो से पेड़-पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करने की अपील की। मौके पर वन विभाग से वन क्षेत्रा धिकारी चन्दा मेहरा, हयात सिह रावत,राजेन्द्र सिह धामी, पुष्कर लाल, आयुष कुमार,चारू भट्ट,गोपाल राम,प्रकाश राम,जगदीश राम,व कई लोग सामिल रहे।

