स्व. हेम चन्द्र शर्मा मैमोरियल व श्री महादेव नर्सिंग होम हास्पिट्रल ने संयुक्त रूप से गंगोलीहाट में निशुल्क स्वास्थ कैंप का आयोजन किया ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता सुशील खत्री।
पिथौरागढ़। स्व. हेम चन्द्र शर्मा मैमोरियल व श्री महादेव नर्सिंग होम हास्पिट्रल ने संयुक्त रूप से गंगोलीहाट में निशुल्क स्वास्थ कैंप का आयोजन किया ।
शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ आई सर्जन डॉ जीके शर्मा एवंम् द्ववारिका प्रसाद जोशी ने फीता काट कर किया । अस्पताल के प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में नार्मल डिलीवरी, सीजिटिपन डिलीवरी, एनआईसीयू, एवं बच्चो के डाँ. सनी कुमार, स्त्री रोग विशेषय डॉ. हिमांशी द्वारा अपनी सेवाएं दी जायेगी एवं सप्ताह में एक बार हड्डी रोग विशेषज्ञ , ईएनटी सर्जन, फिजयोथैरेपी , आई सर्जन द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएंगी।
आर्थो सर्जन डॉ गिरजा शंकर जोशी ने गंगोलीहाट क्षेत्र के करीब 232 मरीजों को देखा जिसमे घुटने के मरीज़ों की संख्या ज्यादा थी । डॉ जोशी गंगोलीहाट के ही पोखरी गाँव के रहने वाले है वह क्षेत्र मे हमेशा समय समय मे शिविर लगाकर मरीज़ों का उपचार करते रहते हैं । मिलसार डॉ जोशी की पत्नी ड़ॉ कल्पना जोशी भी ईएनटी सर्जन है उन्होंने भी कैंप में करीब 126 लोगो का उपचार किया।
कहा कि अस्पताल खुलने से गंगोलीहाट के मरीज़ों को हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा ।
अस्पताल में खून की जाँच एवं डिजिटल एक्स रे निरन्तर किये जायेंगे। अल्ट्रा साउंड की सुविधा भी जल्द दी जायेगी।
कैम्प के दौरान नितिन जोशी, रेनू जोशी,प्रदीप जोशी, दिन्नू टम्टा,यशपाल सिंह, दीपक सैलोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

